भाईजान की भविष्यवाणी कहा सल्लू की सबसे बड़ी हिट होगी 'किक'
अरबाज ने मीडिया से कहा, "किक' का ट्रेलर कमाल का है। इसे देखने के बाद तो मैं अभिभूत हो गया। मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म सलमान की सबसे बड़ी हिट होगी। इंशाअल्लाह।"
मालूम हो कि इस साल की शुरूआत में रिलीज हुई फिल्म 'जय हो' जो कि ज्यादा चली नहीं, उसके निर्देशक उनके छोटे भाई सुहैल खान थे। लेकिन आने वाली फिल्म । वैसे 'किक' के ट्रेलर में वह काफी प्रभावी मालूम पड़ रहे हैं, जिसमें उनके अलग अलग अवतार और रोमांचक स्टंट शामिल हैं। यह फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने पहली बार निर्देशन में हाथ आजमाया है।
इधर, अरबाज भी इस समय अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। हालांकि वह 'किक' में सलमान के अवतार और किरदार से काफी प्रभावित हैं। अरबाज ने कहा, "जिस तरह से फिल्म शूट की गई है और जिस तरह का सलमान का किरदार है, मुझे लगता है कि यह फिल्म धमाका होगी। एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म हमारे लिए आने वाली है। देखते हैं दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है।"
इस साल ईद के त्योहार पर प्रदर्शित हो रही 'किक' में जैकलीन फर्नाडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिदिक्की ने भी काम किया है।सल्लू मियां की हर फिल्म की तरह ही सलमान की इस फिल्म के संवाद काफी कैचिंग है। फिल्म में सलमान खान का रोल क्या है इस बारे में खुलासा तो हुआ नहीं है लेकिन इतना तय है कि फिल्म में उनका रोल दिलचस्प है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/u-j1nx_HY5o?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
