..................... salman khan's kick trailer a superhit on youtube gets more than 12 lakh hits in 17 hours. - Hindi Filmibeat

Video: सलमान के 'डेविल' रूप को देखने के लिए पगलाए लोग

सलमान खान की मोस्ट अवेटड मूवी किक का रविवार को ट्रेलर लांच हो गया और उनके फैंस उसे देखने के लिए बुरी तरह पगला गये हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि इस फिल्म के ट्रेलर को यू ट्यूब पर देखने के लिए लोगों के बीच में होड़ मची हुई है। जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब को मात्र 17 घंटों में ही 12 लाख 6 हजार से ज्‍यादा लोगों ने देख लिया है।

Pics: 'किक' में शैतान बनें सलमान खान

संडे को यूट्यूब पर ट्रेलर रिलीज करने के बाद सलमान खान ने इसे फेसबुक पर शेयर किया था जिसे अब तक 70,000 लाइक्स मिल चुके हैं और 6000 लोगों के बीच में यह शेयर भी हो चुका है। मालूम हो कि किक का ट्रेलर 2 मिनट 43 सकेंड का है जिसमें सल्लू मियां 'डेविल' बने हैं। ट्रेलर की टैग लाइन है 'मेरे बारे में ज्‍यादा मत सोचना. दिल में आता हूं, समझ में नहीं'।

सलमान खान के साथ इस फिल्म में आपको जैकलीन फर्नांडिस, रणदीप हुडा, नवाजुद्दीन सिद्दकी, संजय मिश्रा और सौरभ शुक्‍ला भी देखने को मिलेंगे। फिल्म ईद पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला हैं तो फिल्म के को-प्रोड्यूसर सलमान खान ही है। सलमान की फिल्म जय हो के फ्लॉप होने के बाद सलमान को इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री जैकलीन को भी इस फिल्म से सारी आशायें हैं। देखते हैं कि सलमान-जैकलीन की उम्मीदें दर्शक पूरी करते हैं कि नहीं। फिल्म की आधे से ज्यादा की शूटिंग पोलैंड में हुई है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/u-j1nx_HY5o?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X