सलमान की फिल्म 'किक' के नये पोस्टर रिलीज, लोग हुए दीवाने
सलमान खान की भूमिका को लेकर संस्पेंस
अभी तक लोगों को क्लियर नहीं है कि फिल्म में सलमान खान की भूमिका क्या है? लेकिन फिल्म के ट्रेलर को तो देखकर लग रहा है कि वो फिल्म में डेविल बने हैं जिसके कारण उनका रोल ग्रे शेड वाला है।
सलमान खान पहली बार जैकलीन संग रोमांस करेंगे
फिल्म में वो पहली बार अभिनेत्री जैकलीन के साथ पर्दा शेयर कर रहे हैं तो वहीं फिल्म में नरगिस फाखरी का एक तड़कता-भड़कता आयटम नंबर भी है। फिल्म के जरिये पहली बार साजिद नाडियावाला भी निर्देशन में उतर रहे हैं।
फिल्म को लेकर सलमान के चाहने वालों के बीच जबरदस्त उत्साह है और बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गाने वैसे ही पहले हिट हो चुके हैं।
देखते हैं सलमान के चाहने वालों की उम्मीदें 'किक' से पूरी होती हैं या नहीं, फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की 'किक' इस बार ईद पर उनको ईदी जरूर देगी।


Click it and Unblock the Notifications
