'किक' सलमान के अलावा मेरी भी फिल्म है: जैकलीन फर्नाडीज

इन दिनों श्रीलंकाई हसीना जैकलीन फर्नाडीज अपनी आने वाली फिल्म 'किक' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वो सलमान की हिरोईन बनी है लेकिन इस बात से उनको जरा भी दिक्कत नहीं है। जैकलीन ने खुद कहा कि वो इस बात से पूरा इत्तेफाक रखती हैं कि आने वाली फिल्म 'किक' सलमान खान की फिल्म है, लेकिन वह इस बात को लेकर भी आश्वस्त हैं कि सलमान की वजह से उनकी भूमिका उपेक्षित नहीं हुई है। जैकलीन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म में उपेक्षित होने का डर है, उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग मुझसे ऐसे सवाल क्यों पूछ रहे हैं।"

जैकलीन ने कहा कि यह सच है कि साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' उनके करियर के लिए एक बड़ा ब्रेक है। हालांकि मेरा करियर स्थापित हो चुका है, फिर भी जाहिर है कि यह मेरे करियर का एक बड़ा ब्रेक है। सलमान खान के साथ काम करना किसी के लिए भी बड़ी बात होगी। मेरे साथ भी ऐसा ही है। मैं अलग इंसान नहीं हूं।"

जैकलीन के चलते सलमान को किक पड़ी भारी

सलमान खान वाकई में एक ग्रेट स्टार हैं जिनकी जितनी तारीफ की जाये कम है। उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखने और समझने को मिला है इसलिए मुझे लगता है कि फिल्म 'किक' उन्हें बॉलीवुड में नये तरह से स्थापित करने में मदद करेगी।

जैकलीन और सलमान पहली बार पर्दे पर साथ नजर आयेंगे आईये डालते हैं एक नजर आने वाली फिल्म 'किक' की तस्वीरों पर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X