'किक' के हीरो सलमान खान हर फिल्म में क्यों उतराते हैं टी-शर्ट?

बॉलीवुड के मिस्टर दबंग और नये डेविल मिस्टर सलमान खान इन दिनों सफलता के शिखर पर बैठे हुए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म किक ने तो सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सलमान की यह सातवीं फिल्म हैं जिसने सौ करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की बॉक्सऑफिस की कमाई पूरी तरह से चालू है।

किक की सफलता का डर दूसरे फिल्मकारों को इस कदर है कि इस फिल्म की रिलीज के एक हफ्ते बाद भी दूसरी कोई फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज नहीं हुई है।

फिल्म का प्रमोशन जबरदस्त ढंग से किया गया था और मजे की बात यह है कि फिल्म का प्रमोशन अभी भी जारी है। हाल ही में नेशनल चैनल पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते वक्त मियां सलमान खान ने अपने से रिलेटड काफी हैरतअंगेज बातें की।

अपने चाहने वालों के लिए सलमान खान हर फिल्म में उतारते हैं अपनी शर्ट

लाल रंग के शार्टस पहने सलमान खान जब इंटर्व्यू के लिए डीडी नेशनल पर पहुंचे तो हर कोई उनके इस अजीब हूलिये को देखकर हैरान रह गया। फिलहाल सलमान ने फिल्म किक के लिए फिल्म के डायरेक्टर साजिद नाडियावाला की जमकर तारीफें की।

सलमान खान से जब पूछा गया कि आप हर शर्ट में अपनी टी-शर्ट दिखाकर सिक्स पैक क्यों दिखाते हो तो उस पर सलमान खान ने कहा कि हिंदी फिल्मों के हीरो को लोग दिलो-जान से प्यार करते हैं औऱ कहीं ना कहीं उन जैसा बनना चाहते हैं। मेरे जैसी भी बहुत लोग बनना चाहते हैं।

सलमान ने कहा कि कम से कम मुझे देखकर लोग जिम में जाकर अपना समय खर्च करते हैं जो कि उनकी सेहत और ब्यूटी के लिए काफी सही है, अच्छा ही है ना वो मुझे देखकर शराब, सिगरेट या लड़की को छेड़ने में अपना टाइम वेस्ट नहीं करेंगें, यही सब सोचकर मैं फिल्म में अपनी टी-शर्ट या शर्ट उतारता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X