पाकिस्तान के थिएटर में चल रही थी सलमान खान की फिल्म 'किक', हुआ ग्रेनेड से हमला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कराची के एमए जिन्ना रोड पर स्थित सिनेमाघर हाउसफुल चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इमरान शौकत ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने कापरी सिनेमाहॉल के एंट्री गेट पर हथगोला फेंका और मौके से भाग गए। धमाके में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस ने बताया कि वे इस हमले के पीछे के मंसूबे की जांच कर रहे हैं, क्योंकि हमलावरों की मंशा उन लोगों जैसी है जो संपित्त को नुकसान पहुंचाने के लिए ग्रेनेड फेंकते हैं और भय फैलाते हैं।
लेकिन आगे कुछ कहा नही जा सकता। पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी में ईद की छुट्टियां होने की वजह से ज्यादातर सिनेमाघरों में शोज हाउसफुल चल रहे हैं। भारत की तरह पाकिस्तान में भी किक के शोज में काफी भीड़ देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार तक पाकिस्तान में किक ने 1.59 करोड़ रुपए कमा लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











