..................... Kick Actor Salman Khan's Facebook page crosses 20 million likes - Hindi Filmibeat

फेसबुक पर भी सलमान की दबंगई, मिले 20 लाख लाइक्स

सलमान खान के सितारें इन दिनों बुलंदी पर हैं। तभी तो एक तरफ जहां उनकी फिल्म 'किक' ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं वहीं दूसरी ओर वो कलर्स के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 के साथ एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं।

फिल्मों और टीवी पर छाये सलमान का जलवा सोशलनेटवर्किंग साइट्स पर भी जमकर बोल रहा है तभी तो मिस्टर दबंग के फेसबुक पेज को अब तक 20 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

Post by Salman Khan.

और इस सफलता के साथ ही सलमान ने अपने कट्टर दुश्मन शाहरूख खान और जिगरी दोस्त आमिर खान को फेसबुक पर पीछे छोड़ दिया है। ताजे आंकड़े की बात करें तो सलमान खान को अब तक फेसबुक पर 20,004,229 लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं आमिर खान के फेसबुक पेज पर 15,032,522 लाइक्स और शाहरूख खान के 10,927,378 लाइक्स है।

आखिर क्यों शाहरूख ने सलमान को विनम्र कहा?

जबकि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के भी फेसबुक लाइक्स सलमान से कम है। अमिताभ के फेसबुक पेज को अब तक 15,632,737 लाइक्स मिल चुके हैं।

फेसबुक पर भी सलमान की दबंगई, मिले 20 लाख लाइक्स

सलमान के 20 लाख के आंकड़े के साथ ही इस समय #20MillionSalmaniacsOnFB ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। मालूम हो कि अभी अगस्त 2014 के अंत में ही सलमान के फेसबुक पर 19 लाख लाइक्स थे लेकिन मात्र 15 दिनों के अंतर पर ही सलमान के एक लाख लाइक्स बढ़ गये हैं। फेसबुक के यह आंकड़े यह बताने के लिए काफी है कि वाकई में सलमान के चाहने वाले बहुत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X