मोदी के विरोधियों पर चिल्लाये दबंग सलमान, बोले पहले अपना घर चलाकर दिखाओ

सलमान खान ने खुल कर इस बार पीएम मोदी का समर्थन किया है। आम तौर पर बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ कुछ नहीं कहने वाले सलमान खान ने बीजेपी और मोदी सरकार के शानदार 100 दिन पूरे होने पर बधाई दी है और कहा है कि वो मोदी के काम से बहुत ज्यादा खुश हैं।

मोदी के मुरीद सलमान ने कहा कि सिर्फ 100 दिनों से कोई नतीजा ना निकालें

सलमान ने कहा कि मोदी ने जिस तरह से देश को संभाला है और वो देश को संभाल रहे हैं, वो वाकई में तारीफ के काबिल हैं। मोदी का संचालन और काम करने का तरीका बेहद ही अच्छा है इसलिए जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं उन सभी को शर्म आनी चाहिए। पिछले 100 दिन में मोदी ने अच्छा काम किया है, रही बात देश में सुधार की तो हर अच्छे काम में वक्त लगता है। सब कुछ केवल कह देने से ठीक नहीं हो जाता है। इसलिए मोदी को थोड़ा वक्त देना चाहिए।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरदपवार से ज्यादा तवज्जो मिली सलीम-सलमान को!

जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं उन्हें हाउसिंग सोसायटी का अध्यक्ष बना देना चाहिए, तब उन्हें पता चलेगा कि कितनी मुश्किलें आती हैं। एक आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल होता है, मोदी तो देश चला रहे हैं।

Pics: हॉट फिल्म-स्टार्स ने बनाया मोदी की ओथ सेरोमनी को कूल-कूल

यह पहली बार है जब सलमान ने इस तरह से मोदी के बारे में खुलकर बात चीत की है। सलमान ने कहा कि पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का प्रस्ताव रखा। मोदी के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, इसलिए उन्हें और थोड़ा वक्त देना चाहिए और मुझे लगता है कि मोदी अपना हर वादा पूरा करेंगे।

सलमान ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जब मैंने उन्हें जापान में ड्रम बजाते देखा तो यकीन मानिए मैं तो उनका फैन हो गया, वो सच में बहुत अच्छे से ड्रम बजा रहे थे।

आईये डालते हैं सलमान-मोदी की तस्वीरों पर एक नजर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X