सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती पर किच्चा सुदीप ने दिया रिएक्शन, बताया ट्रेलर लॉन्च में क्यों नहीं पहुंचे सलमान

किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म 'विक्रांत रोणा' को जी स्टूडियो के साथ मिलकर सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी एसकेएफ (SKF) प्रस्तुत कर रही है। हाल ही में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां किच्चा सुदीप ने सलमान के साथ अपने बॉण्ड पर बातें की। साथ ही बताया कि दबंग खान ट्रेलर लॉन्च इवेंट में क्यों शामिल नहीं हो सके।

बता दें, किच्चा सुदीप और सलमान खान फिल्म दबंग 3 में साथ काम कर चुके हैं। क्या उसी वक्त 'विक्रांत रोणा' को लेकर उनके बीच कोई बात हुई थी? यह सवाल किये जाने पर अभिनेता सुदीप ने कहा, "नहीं, दबंग 3 के दौरान हमने इस फिल्म पर कुछ भी चर्चा नहीं की थी। उस दौरान तो फिल्म सिर्फ शुरुआती दौर में थी।"

kichcha-sudeep-on-his-bond-with-salman-khan-my-friendship-with-him-is-nothing-about-a-give-and-take

[जुग जुग जियो फिल्म रिव्यू]

अभिनेता ने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि सलमान के साथ मेरा रिश्ता give and take policy के बारे में कुछ भी नहीं है। दबंग 3 में काम करके अपनी दोस्ती के प्रति मैंने एक विश्वास जताया.. और विक्रांत रोणा से जुड़कर उन्होंने। बता दूं, सलमान भले ही कैमियो करने या गाने का हिस्सा बनने के लिए भी तैयार रहते हैं। लेकिन SKF (सलमान खान फिल्म्स) उनके दिल के बेहद करीब है। मुझे नहीं लगता कि वह किसी फिल्म के साथ तब तक जुड़ेंगे जब तक कि वह कंटेंट को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाते। दबंग 3 के लंबे समय बाद जब उन्होंने विक्रांत रोणा की क्लिपिंग्स देखीं तो उन्होंने मुझसे पूछा था, 'क्या मैं कुछ कर सकता हूं?' और उनकी ओर से ये सवाल मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। भाई के लिए भाई की तरह वह प्रस्तुतकर्ता के रूप में जुड़े।"

सुदीप ने आगे बताया कि सलमान ट्रेलर लॉन्च में भी शामिल होना चाहते थे, लेकिन प्रोटोकाल के तहत उनको यहां आने की अनुमति नहीं मिली। बता दें, पिछले दिनों सलमान खान को जान से मारने को लेकर एक धमकी भरा खत मिला था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बहरहाल, विक्रांत रोणा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और ट्रेलर पर सलमान खान की प्रतिक्रिया भी आ चुकी है। दबंग खान ने लिखा- "मेरे भाई.. विक्रांत रोणा का ट्रेलर बहुत ज्यादा दमदार है। यह विश्व आप पर गर्व करेगा.."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X