प्रेग्नेंसी के सस्पेंस को खत्म करते हुए नेहा कक्कड़ का नया गाना ख्याल रख्या कर रिलीज- VIDEO
हाल में ही नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद ये चर्चा तुरंत चल पड़ी कि शादी के दो महीने के बाद नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हो गई हैं। हालांकि ये फोटो नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी से नहीं बल्कि उनके नए गाने से जुड़ा था। दरअसल नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना ख्याल रख्या कर रिलीज हो गया है। जिसमें शानदार रोमांटिक कहानी देखने को मिली और गाना भी जबरदस्त मालूम पड़ता है।
इस गाने के रिलीज होने के साथ ही नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी से सस्पेंस भी खत्म हो गया है। नेहा की तस्वीर के वायरल होने के साथ साथ उनकी प्रेग्नेंट होने की खबर भी आग की तरह फैल गई। लेकिन ये सिर्फ एक पब्लिकसिटी स्टंट है। नेहा ने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। जिसका वीडियो आते ही यूट्यूब पर छा गया है।
नेहा के इस गाने के बोल ख्याल रख्या कर है। इस गाने की कहानी बहुत ही स्वीट लग रही है। गाने में वह प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। बता दें दो महीने पहले ही नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई है।
रकुल प्रीत सिंह को हुआ कोरोना, अजय देवगन की फिल्म MayDay में आएंगी नजर


Click it and Unblock the Notifications











