रकुल प्रीत सिंह को हुआ कोरोना, अजय देवगन की फिल्म MayDay में आएंगी नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस की चपेत में आ गई हैं। एक्ट्रेस का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव है। फिलहाल उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। साथ ही अपनी सेहत की जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बता दें रकुल प्रीत सिंह उन एक्ट्रेस में से हैं जो खूब फिट रहती हैं और सेहत को लेकर काफी सतर्कता बरतती हैं।

सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि, मैं सभी को ये जानकारी देना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को क्वांरनटाइन कर लिया है। मैं फिलहाल एकदम सही हूं। मैं रेस्ट कर रही हूं और जल्द ही शूट पर लौटूंगी। रकुल प्रीत सिंह ने साथ ही ये भी कहा कि जो लोग उनसे मिले वह सब कोरोना का टेस्ट करवाएं।
बता दें हाल में ही रकुल प्रीत सिंह ने अजय देवगन की फिल्म मेडे की शूटिंग शुरू करने को लेकर पोस्ट डाला था। इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं।
अजय देवगन की नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अब रकुल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं तो इस फिल्म की शूटिंग में देरी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं किया।
11 दिसंबर को ही मेडे फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











