Bollywood Highlights: इस सिंगर को डेट कर रही हैं खुशी कपूर, नवाज- अवनीत के ऐज गैप पर कंगना का रिएक्शन

khushi-kapoor-dating-ap-dhillon-kangana-reacts-on-nawazuddin-avneet-age-gap-bollywood-live-updates

Bollywood Live Updates, 24th June: नए वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और एंटरटेनमेंट की दुनिया नई और रोमांचक खबरों से गुलजार है। एक ओर जहां आदिपुरुष की कंट्रोवर्सी खत्म होती नहीं दिख रही है। वहीं, कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन की लेटेस्ट फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के निगेटिव प्रतिक्रियाओं पर रिएक्शन दिया है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर टीकू वेड्स शेरू अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। खास कर नवाज और अवनीत के उम्र के फासले पर लोग सवाल उठा रहे हैं। अब अपनी एक इंस्टा स्टोरी में कंगना ने नवाजुद्दीन और अवनीत के उम्र के अंतर को लेकर चल रहे विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Recommended Video

Janhvi Kapoor की बहन Khushi Kapoor कर रही हैं Singer AP Dhillon को Date? गाने में किया जिक्र

अन्य खबरों में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर सुर्खियां बटोर रही हैं। सिंगर एपी ढिल्लन के साथ उनकी डेटिंग की खबरें हैं। बता दें, खुशी जल्द ही जोया अख्तर की 'द आर्चीज़' से डेब्यू कर रही हैं।

LIVE Feed
  • Jun 24, 2023 8:06 PM

    रिया चक्रवर्ती ने अपने चुनौतीपूर्ण समय के बारे में खुलकर की बात

    एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, जो रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' में गैंग लीडर हैं, ने जीवन के उन कठिन समय के बारे में बात की है, जब उन्हें लोगों द्वारा लेबल किया गया था। 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' के अपकमिंग एपिसोड में, रिया को बॉडी पॉजिटिविटी के सबजेक्ट पर ऑडिशन के दौरान कंटेस्टेंट शुली नादर के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए देखा जाएगा। रिया अपने अनुभव को याद करती हैं, जहां उन्होंने ऊपर उठने और सभी नफरतों के सामने झुकने की बजाय उनका मुकाबला करने का फैसला किया था।

  • Jun 24, 2023 7:29 PM

    'बिग बॉस ओटीटी 2' में नए ट्विस्ट के साथ आएंगी रकुल प्रीत सिंह

    एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 'बिग बॉस ओटीटी-2' के वीकेंड का वार एपिसोड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई लव यू' का प्रमोशन करने आएंगी। फिलहाल, यह खुलासा नहीं हो पाया है कि क्या रकुल प्रीत गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर आएंगी, या वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने के लिए एक स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, मैं बिग बॉस ओटीटी पर पहले वीकेंड का वार का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं शो की बहुत बड़ी फैन हूं और हमेशा वीकेंड एपिसोड देखने की कोशिश करती हूं!

  • Jun 24, 2023 6:46 PM

    प्रेग्नेंसी के दौरान मेरे शरीर में जो बदलाव आया है वह मुझे पसंद है : इलियाना डिक्रूज

    बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने वजन बढ़ने के बारे में बात की। इलियाना इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग सेशन' में अपन फैंस के सवालों का जवाब दे रही थी। इस दौरान एक यूजर ने वजन से संबंधित सवाल पूछा। फैन ने इलियाना से पूछा कि क्या बढ़ते वजन से उन्हें परेशानी हो रही है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि शुरूआत में यह सवाल उन्हें परेशान कर देता था लेकिन, अब उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी-कभी अच्छा महसूस नहीं होता है, लेकिन उनका सपोर्ट सिस्टम, जो लोग उनसे प्यार करते हैं, वे उन्हें याद दिलाते रहते हैं कि मैं अपने अंदर एक छोटे इंसान को बना रही हूं।

  • Jun 24, 2023 6:13 PM

    मशहूर स्टार ने 2 साल के बेटे के बर्थडे पर उड़ा दी इतनी मोटी रकम

    रैपर जेसन डेरुलो ने साझा किया है कि उन्होंने अपने बेटे जेसन किंग्स के दूसरे जन्मदिन की पार्टी पर लगभग 30,000 डॉलर खर्च किए। जब को-होस्ट काइल सैंडिलैंड्स ने सवाल करते हुए कहा: वह कोई आम पार्टी नहीं लग रही थी! इसकी लागत कितनी थी?, डेरुलो ने जवाब दिया, यह बहुत बड़ी पार्टी थी। इसमें लगभग 30,000 डॉलर खर्च हुए थे।

  • Jun 24, 2023 5:39 PM

    अनिल कपूर ने बॉलीवुड में पूरे किए 40 साल, कहा- मैं यहां बिलॉन्ग करता हूं

    बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने शुक्रवार को एक अभिनेता के रूप में अपने करियर के चार दशक पूरे कर लिए। उन्होंने 1983 में सत्तीराजू लक्ष्मीनारायण द्वारा निर्देशित रोमांस ड्रामा फिल्म 'वो सात दिन' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इस अवसर को चिह्न्ति करते हुए अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक ²श्य का वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन दिया, आज एक एक्टर और इंटरटेनर के रूप में मेरे 40 साल पूरे हो गए। दर्शकों, आपकी स्वीकृति, प्यार और आशीर्वाद के 40 साल पूरे हो गए। उन्होंने लिखा, वे कहते हैं कि जब आप कुछ ऐसा कर रहे होते हैं जो आपको पसंद है, तो समय यूं ही निकल जाता है.. कोई आश्चर्य नहीं कि चार दशक पलक झपकने जैसा लगता है। मैं यहां बिलॉन्ग करता हूं, मुझे यही करना है और मुझे यही बनना चाहिए।

  • Jun 24, 2023 5:17 PM

    'आदिपुरुष' से कई गुना बेहतर है 'संकट मोचन महाबली हनुमान' शो के डायलॉग्स : अरुण मंडोला

    टीवी एक्टर अरुण मंडोला का कहना है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' देखना निराशाजनक अनुभव रहा है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में गंभीर त्रुटियां हैं। उन्होंने कहा, 'आदिपुरुष' में बड़ी गलतियां हैं। कोई भी आम आदमी फिल्म में 100 गलतियां बता सकता है। लोग रामायण और भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं और जाहिर तौर पर यह देखकर नाराज हैं कि निर्माताओं ने आदिपुरुष में कई गलतियां की हैं। उन्होंने आगे कहा, आदिपुरुष में सबसे बड़ी समस्या ²ढ़ विश्वास की कमी है। यदि आपमें किसी भी चीज में ²ढ़ विश्वास की कमी है, तो परिणाम शून्य होंगे। मैं फिल्म के डायलॉग्स, वीएफएक्स, वेशभूषा आदि देखकर हैरान हूं। गलतियों की कोई सीमा नहीं है।

  • Jun 24, 2023 5:08 PM

    आदिपुरुष के बाद शॉर्ट कपड़ों में दिखीं Kriti Sanon, लोगों ने कर दिया ट्रोल

    फिल्म आदिपुरुष में मां सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कृति सैनन को हाल ही में मुंबई में लेट नाइट चिल करते स्पॉट किया गया। पैपराजी ने जैसे ही कृति का वीडियो शेयर किया, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया क्योंकि एक्ट्रेस ने शॉर्ट्स पहने हुए थे।

  • Jun 24, 2023 4:44 PM

    फिल्म जुग जुग जीयो का सीक्वल बनाएंगे करण जौहर? दिये हिंट

    वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म जुग जुग जीयो की रिलीज को एक साल पूरा हुआ है। इस मौके पर निर्माता करण जौहर ने फिल्म के सीक्वल का हिंट दिया है। फिल्म की रिलीज के एक साल पूरे होने के संबंध में एक पोस्ट साझा करते हुए करण ने लिखा, "A film I know there is a sequel waiting to happen".

  • Jun 24, 2023 2:52 PM

    1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट पहले दिन का कलेक्शन

    इस शुक्रवार को रिलीज हुई हॉरर फिल्म '1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट' ने बढ़िया शुरुआत की है। खास बात है कि फिल्म को बिना किसी प्रकार की मार्केटिंग और प्रमोशन के सीमित स्क्रीन रिलीज किया गया था, लिहाजा ट्रेड पंडितों को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा से ज्यादा 25-30 लाख तक की ओपनिंग देगी। लेकिन 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट' ने पहले दिन 1.48 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म की लेटेस्ट ऑक्यूपेंसी देखकर माना जा रहा है कि वीकेंड पर यह आंकड़ा दुगुना हो सकता है। इस फिल्म के साथ 'बालिका वधु' फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

    1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट पहले दिन का कलेक्शन
  • Jun 24, 2023 1:24 PM

    रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती के साथ हुआ यौन उत्पीड़न

    रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स के एक शो के मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मेकर्स पर धोखाधड़ी और झूठे आश्वासन का आरोप लगाया है। साक्षी के अनुसार, शो के मेकर्स ने कथित तौर पर उन्हें यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया, जैसे कि गोवा के एक क्लब में अजनबियों को उनके साथ डांस करवाना, अभद्र कमेंट्स करना और सड़क पर अजीब सी आवाजें निकालना आदि..

    रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती के साथ हुआ यौन उत्पीड़न
  • Jun 24, 2023 12:32 PM

    कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट का ऐलान

    कंगना रनौत के निर्देशन में बनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट आ गई है। कंगना, अनुपम खेर, श्रेयास तलपड़े, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी स्टारर ये फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना ने इस फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।

  • Jun 24, 2023 10:56 AM

    धर्मेंद्र ने आलिया भट्ट के साथ शेयर की एक प्यारी सी तस्वीर

    आलिया भट्ट ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में पहली बार धर्मेंद्र के साथ काम किया है। धर्मेंद्र ने सेट से आलिया के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जो दोनों के बीच की बॉण्डिंग को दर्शाता है। बता दें, ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Jun 24, 2023 10:18 AM

    आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन DAY 8

    प्रभास, सैफ अली खान और कृति सनोन अभिनीत फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर, अपने पहले सप्ताह में लगभग ₹260 करोड़ की कमाई करने के बावजूद, फिल्म शुक्रवार को केवल ₹3.25 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी।

    आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन DAY 8
  • Jun 24, 2023 9:27 AM

    खुशी कपूर को डेट कर रहे हैं सिंगर एपी ढिल्लन?

    सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा तेज हैं कि खुशी कपूर, ब्राउन मुंडे सिंगर एपी ढिल्लन को इन दिनों डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सिंगर एपी ढिल्लन का नया गाना सामने आया है, जिसके बाद से ही दोनों के डेटिंग रूमर्स सामने आए हैं। इस गाने में एपी ढिल्लन ने खुशी कपूर का नाम लिया है।

  • Jun 24, 2023 9:22 AM

    नवाज- अवनीत के ऐज गैप पर कंगना का रिएक्शन

    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन वेंचर टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की उम्र के अंतर का बचाव किया और लिखा, "जब मैंने शुरुआत की थी तब मैं 16 साल की थी, अगर आप फिल्मी करियर के बारे में सोच रहे हैं तो कम उम्र में शुरुआत करना बेहतर है, समस्या यह है यदि आपको ढ़ंग की भूमिकाएं नहीं दी जाएं, कोई डायलॉग या किरदार का अवसर ना दिया जाए। केवल इसीलिए शोषण किया जाए क्योंकि आप यंग हैं। माफिया पीआर उम्र विवाद के साथ जो कुछ भी करने की कोशिश कर रहा है, कृपया समझें कि यह काम नहीं कर रहा है, अपनी खुद की फिल्मों पर काम करने और TWS को फिर से देखने के बारे में क्या ख्याल है?।"

    नवाज- अवनीत के ऐज गैप पर कंगना का रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X