रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती के साथ हुआ यौन उत्पीड़न, नेटफ्लिक्स के मेकर्स ने किया ऐसा गंदा सलूक

ramanand-sagars-great-granddaughter-sakshi-chopra-accused-netflix-show-makers-of-sexual-harassment

Sakshi Chopra Accused Netflix Show Makers Of Sexual Harassment: टेलीविजन शो रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स के एक शो के मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मेकर्स पर धोखाधड़ी और झूठे आश्वासन का आरोप लगाया है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में, साक्षी ने शो में अपने समय के दौरान हुए परेशान करने वाले अनुभवों का खुलासा किया है। उनके अनुसार, शो के मेकर्स ने कथित तौर पर उन्हें यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया, जैसे कि गोवा के एक क्लब में अजनबियों को उनके साथ डांस करवाना, अभद्र कमेंट्स करना और सड़क पर अजीब सी आवाजें निकालना आदि..

नेटफ्लिक्स के मेकर्स ने किया यौन उत्पीड़न

साक्षी चोपड़ा ने लिखा, "नेटफिलक्स के सोल प्रोड्कशन्स में मेरा यौन उत्पीड़न हुआ। मेरे बोल्ड कपड़े और फैशन को देखकर उन्होंने मान लिया कि मुझे इस गंदगी से कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं अपने म्यूजिक, परिवार और शांति को एन्जॉय करती हूं। मैं अपनी जिंदगी में बस यही चाहती हूं। मैं बहुत क्लियर थी कि अगर मुझे हर दिन मां से कॉल नहीं करने दिया जाएगा, तो मैं साइन नहीं करूंगी क्योंकि मैं अपनी मां के बिना नहीं रह सकती।"

खुलेआम मेरे ब्रेस्ट और मेरे फिगर के बारे में बात की

उन्होंने आगे लिखा, "मेकर्स ने मेरी सारी बातें मान ली थीं, लेकिन जैसे ही मैंने शो साइन किया, वो सब नजरअंदाज करने लगे। मेरे एक को-कंटेस्टेंट मृदुल ने खुलेआम मेरे ब्रेस्ट और मेरे फिगर के बारे में बात की, ताकि वह इसे रिकॉर्ड करें और सभी को सुनाने के लिए चलाए। साथ ही मुझे भी ये सब सुनाएं। एक साल तक उन्होंने मुझे कहा कि यह केवल एक गेम शो है। नेटफिलक्स के इस सोल प्रोड्क्शन ने कई और लोगों को मेरे साथ बंद करके उसी घर में रहने की अनुमति दी। मैं ये भी नहीं बता सकती कि वह कितना दम घुटने वाला था।"

मुझसे फोन छीन लिया, घरवालों से बात नहीं कर सकती थी

साक्षी ने आगे बताया कि उनकी मां को भी पता नहीं था कि शो में क्या चल रहा है क्योंकि वे हर कॉल और मैसेज पर नजर रख रहे थे। साक्षी ने कहा, "जब मैंने मां को इन सभी काम और यौन उत्पीड़न के बारे में बताने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे हाथ से फोन छीन लिया, इसके बाद मुझे फोन नहीं करने दिया। मैं उनसे बस इतना ही कह सकती थी कि प्लीज मुझे किसी भी तरह से इस शो से बाहर निकाल दें।"

जानकारी के अनुसार ये शो फिलहाल नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें पार्थ समथान, मृदुल मधोक और रूही सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sakshi chopra ramanand sagar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X