किसान मामले में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कंगना रनौत को सुनाई खरी खोटी, ट्वीट वायरल
अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर ये मशहूर है कि वो किसी ना किसी तरह से खबरों में छाई रहती हैं और इस समय तो वो अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं और उनके कई लोग टारगेट कर रहे हैँ। हाल ही में कृषि बिल मामलों में किसानों को लेकर ट्वीट कर कंगना रनौत घिर गईं थीं। वो लगातार सरकार का समर्थन करती नजर आ रही हैं। इस समय भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कंगना रनौत पर हमला बोला है जो कि चर्चा में चल रहा है।
खेसारी लाल ने भोजपुरी और हिंदी में दो ट्वीट्स किए हैँ। उन्होने लिखा है.. 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!' इसके अलावा उन्होने एक ट्वीट में लिखा है.. 'किसानों को हमारे साथ की जरुरत है, हम सब उनके साथ खड़े हैं!
वेटरन सिंगर सलमा आगा की बेटी जारा खान को मिली रेप की धमकी, आरोपी निकली लड़की!


Click it and Unblock the Notifications











