वेटरन सिंगर सलमा आगा की बेटी जारा खान को मिली रेप की धमकी, आरोपी निकली लड़की!
इंडस्ट्री से कई बार ऐसी खबरें सामने आ जाती हैं जो कि किसी को भी पसंद नहीं आती हैँ। इस समय ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। बीते जमाने की शानदार अभिनेत्री और सिंगर सलमा आगा की बेटी जारा खान पिछले कुछ समय से लगातार परेशान हैं। दरअसल उनको सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दी जा रही है और ये रुकने का नाम नहीं ले रही है। ये धमकियां इतनी ज्यादा बढ़ गईं थीं कि जारा को पुलिस में मामला दर्ज करवाना पड़ा।
जारा खान ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। इस दौरान उन्होने बताया है कि उन्हें 28 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच इंस्टाग्राम पर लगतार बलात्कार की धमकियां मिल रहीं है..

जिससे वो काफी ज्यादा परेशान हैं। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी का भी पता लगा लिया है और ये आरोपी कोई लड़का नहीं बल्कि एक 23 वर्षीय लड़की निकली है जो कि हैदराबाद की रहने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











