केजीएफ 2 की शूटिंग पूरी करने इतने महीने बाद लौटेंगे संजय दत्त- फिल्म प्रो़ड्यूसर का तगड़ा खुलासा!
सुपरस्टार संजय दत्त इस समय अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और वो इलाज करवाने के लिए यूएसए पहुंच चुके हैं। खबर है कि उनको लंग कैंसर हुआ है और फैंस उनको लेकर लगातार दुआएं कर रहे हैं और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। संजय दत्त ने हाल ही में एक नोटिस लिख कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था और बताया था कि वो कुछ समय के बाद वापस लौटेंगे और किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
बता दें कि संजय दत्त फिल्म केजीएफ 2 को लेकर भी चर्चा में थे और इसको लेकर एक खबर आई है जोकि तेजी से वायरल हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केजीएफ 2 के एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर ने बताया है कि संजय दत्त 3 महीने इलाज करवाने के बाद वापस लौटेंगे और अपनी बाकी बची हुई फिल्म पूरी करेंगे। केजीएफ 2 में उन्होने विलेन अधीरा का दमदार किरदार प्ले किया है और इसके फर्स्ट लुक ने सामने आकर सबको चौंका दिया था।
अब ED ने सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगीर्ड को भेजा समन- आज होगी पूछताछ


Click it and Unblock the Notifications