KGF 2- धमाकेदार पोस्टर के साथ तगड़ा ऐलान- इस दिन सामने आएगा संजय दत्त का 'अधीरा' Look
कन्नड़ सुपरस्टार यश की धमाकेदार फिल्म केजीएफ 2 को लेकर काफी समय से चर्चा है और इसको लेकर वो लगातार मेहनत कर रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान इस फिल्म को बनने में थोड़ी देरी जरूर हो गई लेकिन इस समय इसका काम काफी तेजी से जारी है। लेकिन इस समय इस फिल्म से एक धमाकेदार पोस्टर सामने आया है और एक बड़ा ऐलान किया गया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं जिनकी नाम अधीरा है। केजीएफ में इस नाम को कई बार लिया गया था लेकिन चेहरा नहीं दिखाया गया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में ट्वीट करते हुए खुलासा किया है कि संजय दत्त का अधीरा लुक 29 जुलाई को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। इस खबर खबर के सामने आने के बाद संजय दत्त के फैंस ट्विटर पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और देखते देखते संजय दत्त का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को दिए 'ए ग्रेड' एक्ट्रेस बनने के टिप्स- तेजी से वायरल हुए ट्वीट्स


Click it and Unblock the Notifications