कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को दिए 'ए ग्रेड' एक्ट्रेस बनने के टिप्स- तेजी से वायरल हुए ट्वीट्स
कंगना रनौत और तापसी पन्नू लगातार सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं और दोनों को देखकर लग रहा है कि एक दूसरे से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। हाल ही में कंगना रनौत के इंटरव्यू के बाद तापसी पन्नू ने धड़ाधड़ कंगना रनौत पर हमला बोला था। बता दें कि तापसी पन्नू को कंगना रनौत ने कहा था कि वो बी ग्रेड एक्ट्रेस हैं। कंगना का आरोप था कि वो आउटसाइडर्स का सपोर्ट करती हैं लेकिन तापसी पन्नू जैसी एक्ट्रेस उनका समर्थन नहीं करती हैं।
इसके बाद तापसी ने कहा था कि ये कंगना का दिखावा क्योंकि जब उनको पति पत्नी और वो से रातों रात निकाला गया था तब वो कहां थीं। अब कंगना रनौत ने उनपर फिर से हमला बोलते हुए धड़ाधड़ ट्वीट किए हैं और उनको बी ग्रेड से ए ग्रेड एक्ट्रेस बनने का पाठ पढ़ाया है। कंगना रनौत ने उनको ये सिखाया कि किस तरह से वो एक ए ग्रेड अभिनेत्री के लिए तैयारी कर सकती है। उनको किस तरह की फिल्में करना है। कंगना ने लिखा है कि..
बॉलीवुड गैंग पर एआर रहमान का तगड़ा खुलासा- शेखर कपूर ने कहा 'तुम्हारी प्रॉबलम ऑस्कर है'


Click it and Unblock the Notifications