बॉलीवुड गैंग पर एआर रहमान का तगड़ा खुलासा- शेखर कपूर ने कहा 'तुम्हारी प्रॉबलम ऑस्कर है'
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में जो जंग शुरु हुई है वो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और लगातार किसी ना किसी नए सितारे के द्वारा इसको आगे बढ़ाया जा रहा है। बॉलीवुड में एक गैंग और माफिया को लेकर जिस तरह की बातें लगातार कंगना रनौत कर रही है उसमें एक नाम मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विनर एआर रहमान का भी जु़ड़ गया है। उन्होने भी इस बात को लेकर एक दावा किया है कि बॉलीवुड में एक गैंग काम कर रहा है जिसको कारण उनको कई बार काम मिलते मिलते रह गया है या फिर मिल ही नहीं रहा है।
एआर रहमान ने जब इस बात का खुलासा किया तो कई लोगों की आंखे खुली रह गईं और उनके समर्थन में फिल्ममेकर शेखर कपूर खड़े हो गए हैं। शेखर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए एआर रहमान का साथ दिया है और एक कटाक्ष किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। शेखर कपूर ने लिखा है... 'आपको पता है कि आपकी क्या दिक्कत क्या है एआर रहमान? तुमने आस्कर जीत लिया है।
साउथ के इस सुपरस्टार के फैंस ने रामगोपाल वर्मा के ऑफिस पर किया हमला- जानिए क्या है पूरा मामला


Click it and Unblock the Notifications











