जब खुश हैं कैटरीना तो नाराज होने का नाटक क्यों?
शुक्रवार को कैटरीना ने मीडिया को ओपन लेटर लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है जिससे पता चलता है कि वह अपने और रणबीर की स्पेन वाली तस्वीर लीक होने से काफी नाराज है।
कैट ने अपने ओपन लेटर, जो कि टाइम्स ऑफ इंडिया में छपा है, में साफ तौर पर लिखा है कि मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं फिल्म पत्रिका में छपी तस्वीरों को लेकर बहुत दुखी हूं और तनाव में हूं.।
यह तस्वीरें तब खींची गईं जब मैं छुट्टियों पर गई थी, किसी ने अपने फायदे के लिए मेरी तस्वीरों का मिस यूज किया। मैंने कभी भी मीडिया के साथ कोई बदसलूकी नहीं की लेकिन मीडिया ने चंद पैसों के लिए और अपनी दुकान चलाने के लिए मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल किया।
जिस पर अभी ती किसी भी मीडिया ऐसोशिएसन की ओर से कोई बयान नहीं आया है और ना ही स्टारडस्ट ने इस बारे में कोई टिप्पणी की है जबकि यह तस्वीरें स्टारडस्ट में ही छपी थीं सबसे पहले।
हालांकि कहा जा रहा था कि तस्वीरें लीक होने के कारण रणबीर-कैटरीना नाराज नहीं खुश है क्योंकि इसकी वजह से दोनों के रिश्तों के बारे में खुलकर लोगों को पता चल जायेगा. इसलिए सोचा जा रहा है कि जब कैट-रणबीर यहीचाहते थे तो फिर कैट इतनी नाराज क्यों हैं?
आपको बता दें कि हाल ही में स्टारडस्ट पत्रिका में छपी तस्वीरों से पता चला कि कैटरीना और रणबीर दोनों स्पेन में साथ में छुट्टियां बिता रहे थे। स्पेन के एबीजा बीच पर कैटरीना बिकनी पहने रणबीर संग देखी गयी थीं। जिसके बाद से मीडिया में चर्चा गर्म है कि कैटरीना और ऱणबीर के बीच में अफेयर चल रहा है।
मालूम हो कि यह जवानी है दीवानी की रिलीज के बाद रणबीर कपूर थोड़ा आराम चाहते थे। तो वहीं दूसरी ओर बैंग-बैंग फिल्म की शूटिंग रितिक की वजह से टल जाने के कारण कैट ने भी ब्रेक लिया और दोनों साथ चले गये स्पेन। जहां बिकनी पहने कैटरीना और हॉफ पैंट में रणबीर कपूर की बेहद ही पर्सनल तस्वीरें स्टारडस्ट के फोटो ग्राफरों ने कैद कर लीं।


Click it and Unblock the Notifications












