लॉकडाउन में अपनी तीन बहनों के साथ नजर आईं कैटरीना कैफ, एक से एक खूबसूरत- देंखे फोटो
कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया गया है। फिलहाल 14 अप्रैल को पहले लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। ऐसे में सभी बॉलीवुड सितारे भी घरों में बंद हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें, वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जहां वो अपनी तीन बहनों के साथ नजर आ रही हैं। चारों बहन इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
बता दें, लॉकडाउन में कैटरीना कैफ अपनी बहनों के साथ वक्त गुजार रही हैं। इससे पहले भी कैट ने अपनी बहन इसाबेल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। खास बात है कि इसाबेल कैफ जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म सूरज पंचोली के साथ है, जिसका नाम है- टाइम टू डिस्को।

कैटरीना कैफ की बात करें तो लॉकडाउन में कैटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रही हैं। और ना सिर्फ तस्वीरें बल्कि अपने वीडियोज भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। कैट कभी बरतन धोते, कभी झाड़ू लगाते.. तो कभी एक्सरसाइज करते दिख रही हैं।
बहरहाल, यहां देंखे कैटरीना लॉकडाउन में कैसे वक्त गुज़ार रही हैं-
"मेरे और अमिताभ बच्चन की रोमांटिक सीन्स देखकर घबरा गई थीं जया बच्चन"


Click it and Unblock the Notifications