"मेरे और अमिताभ बच्चन की रोमांटिक सीन्स देखकर घबरा गई थीं जया बच्चन"
रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी एक ऐसा चैप्टर है, जिससे चाहते हुए भी जया बच्चन अछूती नहीं रह सकती हैं। भले ही इस पर कभी खुलकर बात नहीं की गई, लेकिन यह बॉलीवुड की किताब का वो पन्ना है, जिससे सभी वाकिफ हैं। यासीर उस्मान द्वारा लिखी गई एक किताब में जहां रेखा के करियर के उतार-चढ़ाव का जिक्र किया है। वहीं, रेखा ने उनके और अमिताभ से जुड़े कुछ अनकहे पहलू भी सामने रखे।
इस किताब में रेखा ने खुलासा किया है कि उनकी और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री को देखकर जया घबरा गई थीं। किताब के अनुसार जब अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रोमांटिक सीन होते थे तो जया बच्चन की आंखों से आंसू निकलते थे।

रेखा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्में की हैं। मिस्टर नटवरलाल, इमान धर्म, दो अंजाने, गंगा की सौगंध, अलाप, सिलसिला, मुकद्दर का सिकंदर आदि.. और इनकी जोड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जाती थी। लेकिन एक समय के बाद दोनों फिल्मों में क्या, असल जीवन में भी आमने सामने आने से कतराने लगे।
अमिताभ बच्चन की हीरोइन रह चुकीं हैं 'रामायण' की कैकेयी- यह सुपरहिट गाना आज भी याद होगा


Click it and Unblock the Notifications











