अमिताभ बच्चन की हीरोइन रह चुकीं हैं 'रामायण' की कैकेयी- यह सुपरहिट गाना आज भी याद होगा
दूरर्दशन पर सीरियल रामायण की ब्लॉकबस्टर शुरुआत हो चुकी है और शो के किरदार एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा हैं। कुछ दिनों पहले दिखाए गए एपिसोड में जब कैकेयी ने राम, लक्ष्मण, सीता को वनवास भेजा, जो कैकेयी उर्फ पद्मा खन्ना सोशल मीडियो पर काफी ट्रेंड कर रही थीं। कैकेयी के किरदार में उन्होंने इतना शानदार अभिनय किया था कि आज भी लोगों को उनका वही रूप याद है।
बता दें, कैकेयी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पद्मा खन्ना अमिताभ बच्चन की हीरोइन भी रह चुकी हैं। फिल्म का नाम है सौदागर, जो साल 1973 में रिलीज हुआ था। सुधेनु रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, पद्मा खन्ना और नूतन मुख्य किरदारों में थे। फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। खासकर पद्मा खन्ना पर फिल्माया गाना- "सजना है मुझे, सजना के लिए.."

पद्मा खन्ना ने भोजपुरी फिल्मों से करियर की शुरुआत की। लेकिन एक्ट्रेस को साल 1970 में आई फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' से बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला था। जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। गौरतलब है कि सिर्फ कैकेयी ही नहीं, बल्कि रामायण से जुड़े कई अभिनेता फिल्मों से भी रहे हैं, लेकिन रामायण की पॉपुलैरिटी के सामने सब धुंधली पड़ गई।


Click it and Unblock the Notifications











