....और कैटरीना कैफ हैं बॉलीवुड की Hottest एक्ट्रेस
कैटरीना कैफ हॉट हैं, इसमें तो किसी की दो राय नहीं है। लिहाजा, उनके फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि कैटरीना साल 2014 की सबसे हॉटेस्ट, सेक्सी और खूबसूरत एक्ट्रेस के खिताब से नवाजी गई हैं।
जी हां, बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ को हॉटेस्ट वुमेन चुना गया है। कैटरीना कैफ को मैक्सिम इंडिया की हॉटेस्ट वुमन की लिस्ट में टॉप पर जगह मिली है। यह खिताब उन्होंने हॉलीवुड स्टार स्कारलेट योहानसन, मॉडल केप अप्टन, कैंडिस स्वेनपोएल जैसी दिग्गजों को पछाड़ कर जीता है।
मैक्सिम इंडिया के एडिटर इन चीफ विवेक पारीक का कहना है कि कैटरीना कैफ टॉप 100 की लिस्ट में हमेश टॉप फाइव में रही हैं। वे हमेशा सबकी पहली पसंद रही हैं। इस साल कैटरीना टॉप 100 की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
गौरतलब है कि, कैटरीना ने इस रेस में सबको काफी बड़ी मारजिन से पीछे छोड़ा है। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और तीसरे पायदान पर दीपिका पादुकोण हैं।


Click it and Unblock the Notifications
