वाह!! दीपिका ने की कैट की तारीफ, जानिए क्या कहा..
बॉलीवुड एक्ट्रेस और कैट फाइट का रिश्ता काफी पुराना है। दो एक्ट्रेस में तानातनी हो, यह तो समझ आता है। लेकिन यदि टॉप की एक हीरोइन दूसरी टॉप एक्ट्रेस की तारीफ कर दे, तो मामला थोड़ा ज्यादा दिलचस्प हो जाता है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं मौजूदा समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की।
दीपिका और कैट के बीच टॉप एक्ट्रेस का खिताब जीतने की जंग से कौन वाकिफ नहीं है। लेकिन दीपिका पादुकोण ने इस रेस से निकलकर कैट की तारीफ की। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक सवाल पर दीपिका ने कहा कि,''धूम 3 में कैट काफी जबरदस्त थीं। कैटरीना काफी मेहनती हैं और अपने हर रोल पर खासा मेहनत करती हैं।''
इतना ही नहीं, बॉलीवुड कंपीटिसन पर बात करते हुए दीपिका ने कहा कि, हां मैं कंपीटिटिव हूं, लेकिन वह कहीं से भी निगेटिव नहीं है। मैं बेहतर और बेहतर काम करना चाहती हूं। लेकिन उससे किसी और के काम में कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
दीपिका ने कहा कि, मेरे लिए कंपीटिशन कोई गलत भाव नहीं है। लेकिन आप किसी को गिरा कर खुद आगे नहीं बढ़ सकते। बहरहाल दीपिका, कैटरीना की इतनी तारीफ कर आपने यह तो जता दिया कि आपके मन में कैट के लिए कोइ निगेटिव फिलिंग नहीं है। उम्मीद है, आगे के दिनों में भी ऐसा ही रहे।


Click it and Unblock the Notifications
