Cannes Film Festival सोनम-ऐश्वर्या के लिए रेड कार्पेट तैयार, कैटरीना कराएंगी अभी इंतजार
कांस फिल्म फेस्टिवल हमेशा से ही हमारे बॉलिवुड के सितारों व उनके फैंस के लिए काफी उत्सुकता भरा ईवेंट होता है। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाला लुक इस उत्सकता को हर साल बरकरार रखता है।
इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही सोनम कपूर भी कांस फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएगा। लेकिन वहीं खबरें ये भी हैं कि कैटरीना कैफ इस साल कांस फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन सकेंगी। खबरों के अनुसार 13 से 24 मई तक आयोजित होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।
कैटरीना कैफ उस वक्त साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रही होंग। वैसे खबरें ये भी हैं कि कहीं अपने ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के साथ ही अपना कांस डेब्यू करने के चक्कर में तो कैटरीना ऐसा कदम नहीं उठा रही हैं।
खैर बात जो भी हो लेकिन शायद अपनी चहेती बार्बी डॉल को कांस के रेड कार्पेट पर देखने के लिए फिल्हाल फैंस को इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications












