»   » Mr X Review किसिंग व सेक्स सीन्स से परे है मिस्टर एक्स!

Mr X Review किसिंग व सेक्स सीन्स से परे है मिस्टर एक्स!

इमरान हाशमी की फिल्म का नाम आते ही दिमाग में किसिंग सीन, हॉट स्टीमी, बेडरुम सीन्स आने लगते हैं। लेकिन जरा दिमाग पर थोड़ा सा कंट्रोल पाइये और मिस्टर एक्स के जरिये इमरान की एक पारिवारिक व बच्चों तक को ध्यान में रखकर बनाई गयी फिल्म का मजा लेने को तैयार हो जाइये।

इमरान हाशमी और अमायरा दस्तूर ने मिस्टर एक्स में मुख्य किरादर निभाए है। कहानी कुछ यूं है कि रघु राठौड़ (इमरान हाशमी) एक आतंकवादी स्कॉट का सदस्य है और अपने एक मिशन के दौरान फार्मास्यूटिकल कंपनी के संपर्क में आता है जो तरह तरह के एक्सपेरिमेटं करते रहते हैं। रघु को भी एक एक्सपेरिमेंट के बनाई गयी दवा खिला दी जाती है जिसके बाद रघु मरते मरते बचता है।

रघु जिंदा तो है लेकिन उसकी नसें रौशनी से संपर्क नहीं कर सकतीं। वो दुनिया की नज़रों में अदृष्य हो गया है। खुद को इस स्थिति में पहुंचाने वालों से बदला लेने की फिराक में रघु उन लोगों तक पहुंचता है और उसी दौरान उसकी मुलाकात अमायरा से होती है जो कि एक पुलिस है।

इसके बाद कहानी में क्या मोड़ आते हैं और रघु अपना बदला लेने में कामयाब होता है या नहीं ये जानने के लिए मिस्टर एक्स देखने जाएं।

कहानी

कहानी

मिस्टर एक्स फिल्म की कहानी में नयापन लाने की पूरी कोशिश की गयी है। जहां तक फिल्म के लुक की व सब्जेक्ट की बात है तो हॉलिवुड फिल्म हॉलोमैन की कॉपी लगती है मिस्टर एक्स। लेकिन काफी कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं जो कि हॉलोमैन से बिल्कुल अलग हैं।

अभिनय

अभिनय

इमरान हाशमी और अमायरा दस्तूर ने बेहतरीन अभिनय किया है। कम से कम इमरान ने तो हमेशा की तरह अपने फैंस को हर तरह से खुश करने का प्रयास किया ही है। अमायरा थोड़ा सा सहमी हुई सी लगीं।

स्टीमी सीन्स

स्टीमी सीन्स

जाहिर है कि इ्मरान हाशमी हीरो हों तो किसिंक व स्टीमी सीन्स तो होने ही हैं। लेकिन फिल्म में ज्यादा जोर इन स्टीमी सीन्स पर नहीं दिया गया है।

निर्देशन

निर्देशन

निर्देशन के तौर पर फिल्म बेहतरीन है।

संगीत

संगीत

फ़िल्म का संगीत जैसा की इमरान की हर फ़िल्म में होता है, खूबसूरत है। गानों की लोकेशन भी बहुत आकर्षक है।

देखें या नहीं

देखें या नहीं

थोड़ा सा इंतजार करें और तब जाकर हम बता सकेंगे कि मिस्टर एक्स देखने जाएं या नही। हमारी रिव्यूवर जल्द ही हमें पूरी डीटेल देंगी। विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

स्पेशल इफेक्ट्स

स्पेशल इफेक्ट्स

मिस्टर एक्स के स्पेशल इफेक्ट्स बेहद उम्दा हैं। इमरान हाशमी के अदृश्य होने का पूरा सीक्वेंस वहुत ही ख़ूबसूरती से फिल्माया गया है। इमरान का नक्सर आना और गायब होना बहुत लॉजिकल तरीके से परदे पर उतारा है।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X