CASTING: फोर्स 2 में साथ नज़र आएंगे जॉन और कैटरीना!
[बॉलीवुड समाचार] विपुल शाह का कैटरीना प्रेम आजकल चरम पर है। नमस्ते लंदन के सीक्वल के बाद अब वो कैटरीना कैफ को फोर्स 2 के लिए कास्ट करना चाह रहे हैं। जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ एक साथ न्यूयॉर्क में दिखे थे लेकिन उसके बाद दोनों को एक साथ किसी डायरेक्टर ने कास्ट नहीं किया। पर विपुल शाह की चल पाई तो इनकी केमिस्ट्री एक बार फिर दिखेगी।
जॉन अब्राहम स्टारर फोर्स 2 के अगस्त तक फ्लोर पर जाने के आसार हैं। विपुल शाह ने भी कैट के साथ आखिरी बार नमस्ते लंदन में ही काम किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा कि कैटरीना के साथ काम करना उन्हें बहुत पसंद है और वो अपनी ज़्यादातर फिल्मों में कैटरीना को कास्ट करना चाहेंगे।
READ: HATE वाला LOVE: सलमान-कैट 2 अक्षय-शिल्पा, ब्रेकअप के बाद भी हिट हैं ये फिल्मी जोड़ियां!
पिछली बार फोर्स में जॉन अब्राहम के अपोज़िट जेनेलिया डीसूज़ा ने काम किया था और ये काफी छोटा रोल था। हालांकि इस बार फोर्स के सीक्वल में हीरोइन का किरदार बड़ा और धमाकेदार होने वाला है और इसलिए विपुल इसके लिए कैटरीना को कास्ट करना चाहते हैं।
PICS: कैटरीना ज़्यादा सुंदर हैं या फिर उनके गहने, यूं किया रैंप वॉक
हालांकि अभी इस रोल के लिए किसी भी हीरोइन का अप्रोच नहीं किया गया है लेकिन फिर भी कैटरीना इस रोल के लिए परफेक्ट रहेंगी क्योंकि उनकी और जॉन अब्राहम की केमिस्ट्री ने न्यूयॉर्क में धमाका कर दिया था।
PICS OF THE DAY:सलमान-कैट की इन तस्वीरों के आगे हर लव स्टोरी FAIL!


Click it and Unblock the Notifications














