अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने कहा नमस्ते लंदन सीक्वल को YES!
[गपशप] सुन कर खुशी हुई ना? हमें भी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नमस्ते लंदन के सीक्वल में भी साथ नज़र आएंगे। दरअसल, कुछ भी कहिए लेकिन अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी लगती बड़ी कमाल है। चाहे वो सिंह इज़ किंग हो नमस्ते लंदन या फिर हमको दीवाना कर गए। दोनों ने हमेशा ही बॉक्स ऑफिस को धमाकेदार कलेक्शन दिया है।
नमस्ते लंदन अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की एक बेहतरीन फिल्म थी और इसके सीक्वल पर डायरेक्टर विपुल शाह ने काम भी शुरू कर दिया। अक्षय ने इस फिल्म के लिए काफी पहले ही हां कर दी थी जबकि कैटरीना को ऑफर भेजा जा चुका है और लगता नहीं कि वो इसको रिजेक्ट करेंगी।
PICS: अक्षय कुमार ने शुरू की सिंह इज़ ब्लिंग की शूट, गबरू सरदार
अक्षय और कैट आखिरी बार पांच साल पहले तीस मार खां में साथ नज़र आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और इसके बाद अक्षय और कैट दोनों ने ही अपनी फिल्मों की स्टाईल को थोड़ा बदल दिया। अब जब दोनों नमस्ते लंदन में वापस साथ आ रहे हैं और दर्शक वाकई काफी एक्साईटेड हैं।
जानिए क्यों 15 साल से अक्षय कुमार हैं कॉमेडी के बाप!


Click it and Unblock the Notifications


