30 की कैटरीना, आशिक रणबीर संग फ्रांस में मनायेंगी बर्थ डे!

आज बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ का 30 वां जन्मदिन है। आज की टॉप एक्ट्रेस में शूमार कैटरीना कैफ आज लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। फिल्म बूम से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली कैटरीना ने आज धूम 3 तक बॉलीवुड के हर चोटी के कलाकार के साथ काम कर लिया है। हिंदी भाषा ना आने के बावजूद कैटरीना कैफ आज हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

उनकी फिल्मों ने लगातार बॉक्सऑफिस पर सौ करो़ड़ का बिजनेस किया है तो वहीं आयटम नंबर और मॉडलिंग की दुनिया में भी कैटरीना कैफ का डंका बज रहा है। सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर के साथ नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहने वाली कैटरीना कैफ आज हिंदी सिनेमा के सभी बिग नेम और बैनर संग काम कर रही है। कैटरीना कैफ के बारे में तो हर छोटी-बड़ी बातों से आप लोग वाकिफ है लेकिन एक खबर हम आपको बताते हैं कि आज कैटरीना अपने सो कॉल्ड आशिक मिस्टर रणबीर कपूर के साथ अपना जन्मदिन मनाने फ्रांस गई हैं।

ऐसा सुनने में आया है कि कैटरीना कैफ अपनी फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग को खत्म करके फ्रांस के लिए रवाना हो गई हैं। रणबीर कपूर अपनी फिल्म तमाशा के शूट के लिए इस समय फ्रांस में ही हैं। इसलिए कैट वहां गई हैं। एक खास बता दें आपको कि इस समय फ्रांस में रणबीर की एक्सगर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी हैं क्योंकि दीपिका-रणबीर फिल्म तमाशा की शूटिंग फ्रांस में कर रहे हैं जिसमें दोनों लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

मालूम हो कि कैटरीना कैफ बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ ऑनस्क्रीन नजर आयेंगी फिल्म जग्गा जासूस में। फिलहाल तो कैट के चाहने वाले उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं उनके जन्मदिन पर। अगर आप भी अपनी चहेती अभिनेत्री कैटरीना बर्थडे विश करना चाहते हैं तो नीचे के कमेंट बॉक्स में अपनी शुभकामनाएं लिखिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X