बिना शादी के ही साथ रहेंगे रणबीर-कैटरीना, मुंबई में खरीदा फ्लैट!

डेली मिड डे के एक रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना ने बांद्रा में एक घर खरीदने के लिए इच्छा जाहिर की थी। अखबार के मुताबिक कैटरीना ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने घर के लिए ढ़ेर सारी खरीदारी की है और कई बैग के साथ लौटे हैं। कैटरीना को भी रसोई के लिए बहुत सामान खरीदते देखा गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में दोनों एकान्त में रही थी और वे एक साथ रहने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हलांकि रणबीर कपूर फिलहाल शादी करने को तैयार नहीं हैं, लेकिन अब जल्द ही वे दोनों लिव-इन में रहने लगेंगे। गौरतलब है कि पहले भी इस तरह की खबरें ाई थी कि दोनों साथ रहना चाहते है, लेकिन अब जाकर दोनों ने अपना फ्लैट खरीद लिया है। अब दोनों अपने परिवार से अलग एक साथ नए फ्लैट में रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











