अर्पिता खान के तोहफों में बाज़ी मार ले गईं कैटरीना

अर्पिता खान को मिल रहे वेडिंग गिफ्ट्स के खुलासे एक के बाद एक हो रहे हैं। पहले शाहरूख ने उन्हें एक बड़ा सा इंटरनेशनल ब्रांड्स का एक गिफ्ट हैंपर दिया वहीं सलमान ने उन्हें एक 16 करोड़ का बंगला दिया है। लेकिन अब तक मिले गिफ्ट्स में बाज़ी मार ले गईं कैटरीना कैफ।

एक दुल्हन के लिए उसकी शादी के दिन सबसे अहम क्या होता है। यही न कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। और मेकअप के बिना तो दुनिया की कोई लड़की शायद ही तैयार होती होगी। वो भी शादी के दिन तो मेकअप बनता है न बॉस। बस कैटरीना ने झट अर्पिता का वेडिंग गिफ्ट प्लान कर लिया।

पढ़िए..तो प्यारी बहन को सलमान दे रहे हैं यह तोहफा

दरअसल, कैटरीना कैफ सलमान की बहन अर्पिता खान के काफी करीब हैं। तभी तो उन्होंने अपने निजी मेक अप और हेयर स्टाइलिस्ट डेनियल बॉयर को अर्पिता को उनकी शादी में सजाने के लिए भेज दिया है।

पढ़िए:शाहरूख भाई ने अर्पिता खान को दिया फेवरिट गिफ्ट

सलमान खान ने कैटरीना से डेनियल को अर्पिता को सजाने-संवारने की खातिर भेजने के लिए कहा था। अब अर्पिता के लिए कैट की तरफ से इससे बढ़कर गिफ्ट क्या होगा, कि उनका मेकअप आर्टिस्ट अर्पिता का ब्राइडल मेकअप करने जा रहा है। Well Done कैट, पूरे नंबर दोस्ती निभाने के लिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X