TREND: करीना के अपोज़िट निकलीं कैटरीना, छोटा नहीं होता है खोटा!

कैटरीना कैफ अब बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी हैं तो उन्होंने अपने करियर को दिशा देने की एक अच्छी कोशिश की है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये कोशिश करीना कपूर के बिल्कुल उलट है। करीना कपूर ने कुछ ही दिन पहले ये घोषणा की थी कि वो अपने से छोटे उम्र के नए एक्टर्स के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं रखती। हालांकि उन्होंने इसका कोई वाजिब जवाब नहीं दिया था लेकिन फिर भी उनके इस फैसले का सीधा ताल्लुक था स्टार स्टेटस से। करीना हमेशा ही ग्लैमर और लाइमलाइट को तवज्जो देती हैं और वो स्वीकार कर चुकी हैं कि A list एक्टर्स उनके लिए कितने मायने रखते हैं।

वैसे काश करीना को समझ आ पाता कि वो इन नए एक्टर्स के साथ काम करते हुए वैसे भी उनकी मम्मी लगतीं। जैसा कि इमरान खान के साथ दो फिल्मों में हो भी चुका है। खैर अब ताज़ा खबर ये है कि कैटरीना कैफ ने बिल्कुल करीना के उल्टा एक फैसला लिया है।

कैटरीना को लगने लगा है कि वह कुछ अलग करें और शायद यही वजह है कि वह अपने से जूनियर अभिनेताओं के साथ फिल्में कर रही हैं। और इसलिए वो बॉलीवुड के नए अभिनेताओं के साथ काम कर रही हैं, जो उनसे काफी जूनियर हैं। कैटरीना, सुशांत सिंह राजपूत और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म करेंगी, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे।

ऐसा करने के साथ कैट को भले ही फिल्म के लिए रिस्क होगा पर फिर भी उन्हें काफी कुछ नया और कुछ फ्रेश करने को मिलेगा। वैसे भी ऐसी फिल्मों में उनके पास खुद को साबित करने का भी सुनहरा मौका होगा। काश करीना कपूर भी समझ पातीं कि छोटा कभी भी खोटा नहीं होता!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X