बिकनी फोटो लीक से खफा रणबीर-कैटरीना
जब से कैटरीना कैफ और ऱणबीर कपूर की स्पेन वाली फोटोस मीडिया में लीक हुई हैं तब से ही रणबीर मियां और कैटरीना कैफ मीडिया से काफी नाराज चल रहे हैं। रणबीर का बस चले तो वह फोटोग्राफरों की वाट लगा दें लेकिन अपने आप को उन्होंने काफी संयमित कर रखा है।
भास्कर डॉट कॉम के मुताबिक रणबीर-कैटरीना ने साफ तौर पर अपने बॉडीगार्डस को निर्देश दिये हैं कि अगर कोई भी फोटोग्राफर उनके और कैटरीना के निजी पलों की तस्वीरों को खींचने की कोशिश करे तो तुरंत बॉडीगार्डस उसकी क्लास ले लें। अगर फिर भी फोटो खींचती है तो बॉडीगार्डस की खैर नहीं होगी।
आपको बता दें कि हाल ही में स्टारडस्ट पत्रिका में छपी तस्वीरों से पता चला कि कैटरीना और रणबीर दोनों स्पेन में साथ में छुट्टियां बिता रहे हैं। स्पेन के एबीजा बीच पर कैटरीना बिकनी पहने रणबीर संग देखी गयी हैं। तस्वीरें काफी हैरान कर देने वाली हैं।
जिसके बाद से मीडिया में चर्चा गर्म है कि कैटरीना और ऱणबीर के बीच में अफेयर चल रहा है। मालूम हो कि यह जवानी है दीवानी की रिलीज के बाद रणबीर कपूर थोड़ा आराम चाहते थे।
तो वहीं दूसरी ओर बैंग-बैंग फिल्म की शूटिंग रितिक की वजह से टल जाने के कारण कैट ने भी ब्रेक लिया और दोनों साथ चले गये स्पेन। जहां बिकनी पहने कैटरीना और हॉफ पैंट में रणबीर कपूर की बेहद ही पर्सनल तस्वीरें स्टारडस्ट के फोटो ग्राफरों ने कैद कर लीं।


Click it and Unblock the Notifications












