कैटरीना कैफ की खूबसूरत तस्वीर आई सामने, फिल्म के लिए लगातार पसीना बहा रही हैं Tigress!
अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये तो सभी जानते हैं और उनकी एक झलक के लिए उनके फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस समय अभिनेत्री कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में चल रहीं हैं और इसके लिए वो काफी मेहनत कर रही हैँ। कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसमें आपको पता चलेगा की अपनी फिटनेस के लिए वो कितनी मेहनत करतीं हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वर्काउट के दौरान की एक शानदार तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो काफी खुश नजर आ रही हैं और थकान उनके चेहरे साफ झलक रही है। अभिनेत्री अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा ध्यान रखती हैं और यही कारण है कि वो इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैटरीना लिखती हैं कि.. 'ईट, स्लीप, ट्रेन, रिपीट।'
Teaser- नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला एलबम, 'बारिश की जाए' वीडियो 'रील' देख दीवाने हुए फैंस!


Click it and Unblock the Notifications