..................... नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला एलबम, 'बारिश की जाए'। Nawazuddin Siddiqui's Video reel of Barish Ki Jaye goes viral - Hindi Filmibeat

Teaser- नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला एलबम, 'बारिश की जाए' वीडियो 'रील' देख दीवाने हुए फैंस!

By Filmibeat Desk

अरविंदर खैरा पंजाब में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के तौर पर जाने जाते है। हाल ही में अरविंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, गीतकार- म्यूजिक कंपोजर जानी, और सुनंदा शर्मा की वीडियो रील पोस्ट की। जिसमे नवाज़ुद्दीन और जानी.. गाने के कुछ बोल गुनगुनाते नज़र आ रहे है। "बारिश की जाए" देश के सबसे प्रिय गीतकार और संगीतकार जानी द्वारा लिखा गया है और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बी प्राक ने अपनी आवाज़ दी है।

इस वीडियो सॉन्ग को अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार किसी म्यूजिक एल्बम में नज़र आने वाले और उन्होंने "बारिश की जाए" इस गाने से शुरुआत की है जो देसी मेलोडीज के प्रोडक्शन में बनी है। अरविंदर खैरा ने अपने इंस्टाग्राम पर 'बारिश की जाए' गाने की एक वीडियो रील दर्शको के साथ शेयर की है और कैप्शन में लिखा है की,

nawazuddin siddiqui, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

"ये सूरज से भी कह दो अपनी आग भुजा के करे... अगर उससे बात करनी है। ये गाना २७ मार्च २०२१ को रिलीज़ होने वाली है जो की एक सच्ची घटना पर आधारित है।

अरविंदर खैरा ने कई ब्लॉकबस्टर वीडियो इंडस्ट्री को दिए है जिनमे शामिल है, 'सोच, 'मन्न भरर्या' 'क्या बात है', 'निकले कर्रेंट', 'पछताओगे', 'फिलहाल', 'तू याद आए', 'जिनके लिए' इसके अलावा और भी कई बेहतरीन और यादगार गाने हैं।

"बारिश की जाए" की पूरी टीम डायरेक्टर, कास्ट, सिंगर और गीतकार सभी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित है और इस गाने को लोगो तक पहुंचाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे है और पूरी टीम २७ मार्च का बड़े बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। आप देखिए ये टीजर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X