राहुल गांधी को 'हॉफ इंडियन' कहने वाली कैट ने माफी मांगी

बॉलीवुड की हॉट एंड स्वीट गर्ल कैटरीना कैफ ने आखिरकार अपने बयान पर कांग्रेस से माफी मांग ली है। कैटरीना ने कहा है कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। लेकिन अगर उनकी वजह से कांग्रेस और राहुल गांधी को तकलीफ हुई है तो वो इसके लिए माफी मांगती है।

कैट ने आगे कहा कि वो एक न्यूज पेपर में अपना साक्षात्कार दे रही थी तभी किसी सवाल के जवाब में उन्होंने ये ये बात कही थी लेकिन उनकी इस बात का बड़ा ही गलत मतलब निकाला जा रहा है, अब इसे कोई सियासी मु्द्दा बनाये मैं इससे पहले अपने बयान पर माफी मांगती हूं। साथ ही कैट ने बोला कि उनकी बात को तोड़-मरोड़ के पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कैटरीना ने एक न्यूज पेपर से बात करते हुए कहा था कि अक्सर लोग उनकी पहचान को लेकर बातें करते हैं, जबकि उनकी मां ब्रिटेन की है और पापा भारतीय हैं। इसलिए वो इंडियन हुई ।

लेकिन अगर लोग उन्हें भारतीय नहीं मानते तो उन्हें राहुल गांधी को भी भारतीय नहीं मानना चाहिए क्योंकि राहुल के पिता राजीव गांधी भी भारतीय थे और उनकी मां सोनिया गांधी इटली की है। इसलिए कैट अगर हॉफ इंडियन हैं तो राहुल भी हॉफ इंडियन हुए।

आपको बता दें कि कैट के इस बयान के बाद चारों ओर भूचाल आ गया, इस बारे में जब कांग्रेस से प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने मीडिया से प्रश्न कर लिया कि कैटरीना कैफ कौन हैं? खैर कैट के इस बयान पर विरोधी पार्टियां कैसे चुप रह सकती थीं उन्होंने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दीं। शिवसेना ने तो राहुल गांधी को कांग्रेस की कैटरीना कह डाला।

मालूम हो कि कैटरीना के पिता कश्मीरी हैं जबकि उनका मां ब्रिटेन की हैं। कैटरीना का जन्म हांग-कांग में हुआ है। ये सारी बातें कैटरीना के पासपोर्ट में अंकित हैं। हालांकि जब कैट बहुत छोटी थीं तभी उनके मां-बाप अलग हो गये थे। जहां तक राहुल गांधी की बात है तो कैटरीना और राहुल के बीच में अगर कुछ समानतायें है तो कुछ असमातायें भी है।

जैसे की, कैटरीना की तरह ही राहुल की मां भी विदेशी हैं जबकि पिता भारतीय हैं। लेकिन कैटरीना के पास ब्रिटेन का पासपोर्ट हैं और राहुल भारत के नागरिक हैं। कैटरीना भारत में वोट नहीं दे सकती हैं, बल्कि राहुल देश के सांसद हैं।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X