अगर मैं भारतीय नहीं तो राहुल गांधी भी इंडियन नहीं : कैटरीना कैफ

मैडम ने कहा कि लोग उन्हें भारतीय नहीं मानते लेकिन एक बताइये कि आदंमी की पहचान तो उसके पिता के नाम से होती है। और उनके पिता भारतीय है बल्कि ब्रिटेन की तो उनकी मम्मी है। उनका जन्म भले ही हांग-कांग में हुआ है लेकिन वो काम तो भारत में कर रही है। कैट ने कहा कि ये सारी बातें मेरे पासपोर्ट पर अंकित हैं, बकायदा मेरे पासपोर्ट पर मेरी मां का नाम लिखा हुआ है, कोई भी ये देख सकता है, मैं जो हूं उसे बताने में मुझे जरा भी गुरेज भी नहीं है।
कैट ने कहा कि मेरे पासपोर्ट की एक कॉपी हर न्यूज चैनल के पास है, मुझे नहीं पता कि वो कैसे वहां गयीं लेकिन ये बात पक्की है, अगर इस चीज के बाद भी कोई मुझे भारतीय नहीं मानता तो मैं क्या करूँ ? वैसे मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है।
अगर मैं भारतीय नहीं तो कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी भारतीय नहीं कहलायेगें क्योंकि उनके पिता राजीव गांधी भी तो भारतीय थे लेकिन उनकी मां सोनिया गांधी तो इटली की हैं। तो जब देश उन्हें अपना बेटा कहता है तो मुझे क्यों भारत की बेटी नहीं माना जाता?
वाकई में कैट ने सौ प्रतिशत सही बात कही है, कैट के तर्क उसे भारतीय होने की पुष्टि करते हैं। इस बारे में आपकी क्या राय है, अपने विचार नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications











