चार देशों में शूट होगी कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर की सुपरहीरो फिल्म? तगड़ी डिटेल्स
कैटरीना कैफ काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्ममेकर अली अब्बास जफर के साथ वो एक सुपरहीरो फिल्म को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इससे एक तगड़ी अपडेट सामने आई है। अली अब्बास जफर और कैटरीना कैफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और लगभग सारी ही फिल्म काफी शानदार साबित हुई हैं।
खबर है कि अली अब्बास जफर और कैटरीना कैफ की ये फिल्म चार देशों में शूट होने वाली है। खबर आई थी कि अली अब्बास जफर ने इस फिल्म के लिए दुबई और अबुधाबी की लोकेशन को लॉक किया था। इसके अलावा इसकी शूटिंग पोलैंड और जॉर्जिया में भी होने वाली है। इंडिया में ये हिमांचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी शूट करेंगे। अली अब्बास जफर का ये प्रोजेक्ट काफी शानदार साबित होने वाला है।
रोका सेरेमनी में जमकर नाचीं नेहा कक्कड़, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो


Click it and Unblock the Notifications