रितिक के साथ कैटरीना फिर करेंगी ढिशूम-ढिशूम
एक बार फिर से बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ फिर से बिंदास रोल में नजर आने वाली हैं वो भी डैंशिग स्टार रितिक रोशन के साथ। खबर आ रही है कि हॉलीवुड की मशहूर एक्शन फिल्म 'नाइट एंड डे' की हिंदी रीमेक में कैटरीना कैफ और रितिक लीड रोल कर रहे हैं। इस फिल्म को उसी तरह से फिल्माया जायेगा जिस तरह से अंग्रेजी फिल्म थी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सींस थे जिसे अब खुद कैटरीना कैफ करेंगी।
आपको याद होगा कि कैटरीना और रितिक की सुपरहिट फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' जिसमें कैट ने खुद एक्शन सींस किये थे। खबर यह भी है कि कैटरीना को ट्रेनिंग देने के लिए अमेरिका से ट्रेनर बुलाए गए हैं।
कैटरीना को स्टंट सींस करने में मजा आता है। यह बात वो पहले भी कह चुकी हैं। ताज्जुब की बात है कि दिखने में बेहद हसीन और नाजुक सी कैटरीना कैफ को एक्शन सींस करने में दिलचस्पी है। देखते हैं कि 'नाइट एंड डे' की हिंदी रीमेक 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' वाला कमाल दोहरा पाती है कि नहीं।फिलहाल बहुत जल्दी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी। कैटरीना इन दिनों धूम 3 की शूट में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके हीरो आमिर खान है। जिनके साथ कैट पहली बार काम कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
