..................... Kashmir is Very romantic Place said Shahrukh Khan | कश्मीर से तो किसी को भी इश्क हो जाये: शाहरूख खान - Hindi Filmibeat

कश्मीर से तो किसी को भी इश्क हो जाये: शाहरूख खान

कहते हैं कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर ही है, जिसकी वादियों में रूमानियत की खुशबू और फिजाओं में मुहब्बत पसरी हुई है। इसे देखकर तो कोई भी दीवाना हो जाये, यह कहना है बॉलीवुड के सबसे बड़े दीवाने शाहरूख खान का। जो हाल ही में कश्मीर की मोहक दृश्यों से अपनी बेनाम फिल्म की शूटिंग करके लौटे हैं।

किंग खान ने कहा कि वो करीब 9 दिन कश्मीर में बिता कर आये हैं लेकिन उनका वहां से आने का मन ही नहीं कर रहा है उसका दिलकश अंदाज अभी भी उनके जेहन में घूम रहा है। शाहरूख खान ने कहा कि हर फिल्मकार को कश्मीर में जरूर अपनी फिल्म शूट करनी चाहिए। अब वहां की आतंकी गतिविधियां काफी कम हो गयी है ऐसे में हर डायरेक्टर को वहां फिल्म को शूट करने जाना चाहिए और सरकार को भी इस मामले में उचित कदम उठाना चाहिए।

किंग खान ने कहा कि मैनें पुरानी जितनी रोमांटिक फिल्में देखी है वो सब कश्मीर में शूट की गयी हैं जिसके चलते वो फिल्में और भी प्यारी लगती है। वहां का मौसम और वहां के लोग हैं ही ऐसे जिनसे किसी को भी मुहब्बत हो जाये।

गौरतलब है कि शाहरूख खान यश चोपड़ा की एक बेनाम फिल्म में काम कर रहे हैं। यह फिल्म एक त्रिकोण प्रेम कहानी है, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा है। फिल्मी कैनवस पर प्रेम की अलग परिभाषा लिखने वाले यश चोपड़ा की तो पसंदीदा जगह कश्मीर है ही इसलिए मौका पाते ही वह अपनी फिल्म को शूट कराने वहां पहुंच गये। देखना दिलचस्प होगा कि शाहरूख की इस बात का कितना असर हमारे फिल्मकारों पर पड़ता है फिलहाल तो सभी को चोपड़ा प्रोडक्शन की खूबसूरत फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X