अमिताभ को छोड़कर ऋषि की शरण में शाहरूख

शाहरूख की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहरूख खान सुर्खियों में बने रहने के लिए हर हथकंडा अपनाते हैं। पिछले कुछ समय से वो बॉलीवुड के मसीहा यानी अमिताभ बच्चन की हर बात को कॉपी करने में जुटे थे। उन्होंने अमिताभ की नकल करते हुए डॉन फिल्म में काम किया वो भी एक नहीं दो-दो बार। बिग बी की तरह ही वो केबीसी के होस्ट भी बनें। हर अवार्ड समारोह में वो अमित साहब की तरह मंच का संचालन भी करते नजर आते हैं।
किंग खान ने सदी के महानायक की तरह अपने आप को भी बहुमुखी प्रतिभासपन्न व्यक्ति साबित करने की कोशिश की। लेकिन अफसोस लोगों ने उन्हें अमिताभ बच्चन की तरह प्यार नहीं किया।
इसलिए अब वो अपने पुराने रोमांटिक अंदाज में वापस आ रहे हैं औऱ उन्होंने यशचोपड़ा का दामन थामते हुए रोमांटिक फिल्म में कदम रखा तो बस अब उन्हें रूमानियत के बादशाह ऋषि कपूर की याद आ गयी। लगे वो ऋषि जी का गुणगान करने। खैर देखते हैं इस बार उनकी यह कोशिश कितनी काम आती है? लोग उन्हें ऋषि जितना प्यार देते हैं कि नहीं?
आपको बता दें कि इन दिनों शाहरूख खान यश चोपड़ा की बेनाम फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में वो पहली बार कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले है। फिल्म एक प्रेम कहानी है जिसकी शूटिंग कश्मीर में हो रही है। फिल्म में अनुष्का शर्मा भी अहम रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications