लॉकडाउन के बीच, इस धमाकेदार ब्लॉकबस्टर रीमेक में फाइनल हो गए कार्तिक आर्यन?

ताजा जानकारी की मानें तो अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के रीमेक में कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे। 2020 के शुरुआत में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं। लिहाजा, प्रोड्यूर्स के बीच इसकी हिंदी राइट्स को लेकर रेस लग गई थी। अब खबर आई है कि फिल्म का हिंदी रीमेक फाइनल हैं और अल्लू अर्जुन वाले किरदार में कार्तिक होंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म की हिंदी रीमेक के लिए एस राधा कृष्णा के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म में इस बार बतौर एक्टर कार्तिक आर्यन और निर्देशन के लिए रोहित धवन का नाम फाइनल किया गया है। यह भी बता दें कि, इससे पहले रोहित धवन इस फिल्म के लिए अपने भाई वरुण धवन को साइन करना चाहते थे, लेकिन बाद में मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के नाम पर मुहर लगाई है।

 Kartik Aaryan

कोई शक नहीं कि सुपरहिट फिल्म की यह हिंदी रीमेक कार्तिक के लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी है और लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्म की घोषणा की जा सकती है। यह एक धमाकेदार एक्शन- ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक मिडिल क्लास आदमी के इर्द गिर्द घूमती है।

डॉक्टरों और पुलिस पर अटैक करने वालों के लिए सलमान खान का दमदार मैसेज- हो रही है तारीफ पर तारीफ

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X