ऋतिक रोशन, वरूण धवन नहीं- इस बड़ी 'सुपरहीरो' फिल्म का हिस्सा बनेंगे कार्तिक आर्यन ?
कुछ ही दिनों पहले कार्तिक आर्यन को रोहित धवन के साथ देखा गया था। जिसके बाद अफवाहें तेज हो गई हैं कि कार्तिक जल्द ही वह एक बड़ी फिल्म की घोषणा करने वाले हैं और वह भी देसी बॉयज़ और ढिशूम के निर्देशक रोहित धवन के साथ। रिपोर्ट्स की मानें तो यह वही फिल्म होगी, जिसके लिए रोहित धवन ने ऋतिक रोशन और वरूण धवन को भी अप्रोच किया था। लेकिन डेट्स की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई।
रोहित धवन के फिल्म की बात करें तो यह एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसकी स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम किया जा रहा है। रोहित ने ध्यान रखा है कि यह कृष सीरिज से बिल्कुल अगल होगी। वहीं, कार्तिक को इस तरह के रोल में देखना काफी दिलचस्प होगा।

अफवाहों के अनुसार, रोहित धवन इसे बॉलीवुड की अब तक की बेस्ट सुपरहीरो फिल्म बनाना चाहते हैं। फिल्म में वीएफएक्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया जाएगा। इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला होंगे। फिलहाल फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बहरहाल, यहां जानते हैं बॉलीवुड के एक्टर्स जो बन चुके हैं सुपरहीरो-
प्रियंका- निक से लेकर शाहरुख, सलमान, बच्चन परिवार के होली सेलिब्रेशन की शानदार तस्वीरें- PHOTOS


Click it and Unblock the Notifications