प्रियंका- निक से लेकर शाहरुख, सलमान, बच्चन परिवार के होली सेलिब्रेशन की शानदार तस्वीरें- PHOTOS
रंगों के त्योहार होली की तैयारी में पूरा देश लगा है। जहां बाजार रंग, पिचकारियों और खाने के सामानों से सज चुके हैं, वहीं बॉलीवुड सितारे भी होली पार्टियों की शुरुआत कर चुके हैं। सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ स्क्रीन भी बॉलीवुड में होली हमेशा से काफी धूमधाम से खेला जाता रहा है। एक वक्त पर होली के गाने फिल्मों की जान हुआ करते थे।
कपूर खानदान की होली शुरुआती दिनों में बहुत ही चर्चित थी। जहां लगभग पूरा बॉलीवुड परिवार एक साथ आ जाता था और सभी खूब नाचते- गाते थे। अपने स्टारडम को पीछे छोड़ सभी सितारे साथ रंग खेलते थे। तब राज कपूर के आरके स्टूडियो में जमकर होली खेला जाता था। उन दिनों की तस्वीरें देखकर ही उनकी मस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बच्चन परिवार, सुभाष घई, एकता कपूर की होली भी मशहूर रही है। लेकिन धीरे धीरे सितारों का जमकर कम होता गया। इस साल की शुरुआत ईशा अंबानी की होली पार्टी से हो चुकी है, जहां होली खेलते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
यहां देंखे बॉलीवुड सितारों की कुछ मजेदार और यादगार होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications