इंतजार खत्म- कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'भूल भुलैया 2' की रिलीज डेट का ऐलान
बॉलीवुड फिल्म प्रेमियों के लिए यह साल काफी जबरदस्त होने वाला है। एक के बाद एक बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो रहा है। जहां यशराज फिल्म्स के अलावा भी कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को अब सिनेमाघरों में लाने की ठानी है। वहीं, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के रिलीज डेट की घोषणा भी हो चुकी है।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। भूषण कुमार की टीसीरिज बैनर तले यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग बाकी है, जिसे जल्द शुरु किया जाएगा।

भूल भुलैया 2 पहले 31 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से पोस्टपोन हो गई। अब नया रिलीज डेट सामने आया है। निर्देशक ने बताया है कि वह फरवरी के अंत से बची हुई शूटिंग पूरी करेंगें। फिल्म के निर्देशक हैं अनीस बज्मी, जबकि कहानी लिखी है फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने।
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' का सीक्वल है फाइनल, निर्माता ने किया कंफर्म- रणबीर कपूर होगें हीरो?


Click it and Unblock the Notifications