..................... विधु विनोद चोपड़ा ने कंफर्म किया पीके का सीक्वल, रणबीर कपूर होंगे हीरो | Vidhu Vinod Chopra confirms Aamir Khan starrer 'PK' sequel with Ranbir Kapoor - Hindi Filmibeat

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' का सीक्वल है फाइनल, निर्माता ने किया कंफर्म- रणबीर कपूर होगें हीरो?

साल 2014 में आई आमिर खान स्टारर फिल्म पीके ब्लॉकबस्टर रही थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। वहीं, अब फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने इसके सीक्वल की बात की है। जाहिर है इस खबर से फैंस बेहद खुश होंगे।

इस बारे में बताते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, "हम सीक्वल बनाएंगे। हमने रणबीर कपूर को अंत में इसीलिए दिखाया था। जिसके चलते फिल्म की कहानी आगे कही जा सकती है। लेकिन अभिजात (जोशी) ने अभी तक कहानी लिखी नहीं है। जिस दिन वो कहानी लिखेंगे, उस दिन हम बनाएंगे।"

PK

जी हां, यानि की फिल्म में आमिर खान नहीं, बल्कि रणबीर कपूर के किरदार की कहानी आगे चलेगी। 'पीके' के क्लाईमैक्स सीन में दिखाया गया था कि पीके बने आमिर खान धरती पर वापस आ जाते हैं और उनके साथ एलियन रणबीर कपूर भी होते हैं.. जो कि धरती पर पहली बार आते हैं। फिल्म का यह अंत दर्शकों को काफी उत्सुक छोड़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X