गौतम के बाद करिश्मा का फोकस भी बॉलीवुड, रिलीज़ को तैयार है फिल्म
करिश्मा तन्ना वैसे तो ग्रांड मस्ती के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं पर उनकी इस फिल्म में उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया। फिलहाल उनकी अगली फिल्म टीना एंड लोलो भी बनकर तैयार है और अब वो इस फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुटने वाली है। वैसे भी उनके लिए फिल्म रिलीज़ करने का ये बेस्ट टाइम है।
गौरतलब है कि करिश्मा तन्ना काफी समय से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। मॉडलिंग की दुनिया में करिश्मा ने काफी नाम कमाया जिसके बाद उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल में भी करिश्मा का किरदार एक डंब लड़की का ही था।
इसके बाद करिश्मा ने लगातार कई सीरियल किए और एक बॉबी देओल, अक्षय कुमार स्टारर दोस्ती में भी एक छोटे से रोल में दिखीं। इसके बाद करिश्मा के हाथ लगी ग्रैंड मस्ती पर फिल्म में उनके लिए करने को ज़्यादा कुछ था ही नहीं।
अब करिश्मा की फिल्म टीना एंड लोलो रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फिल्म के बाद करिश्मा अब अपना पूरा ध्यान फिल्मों पर केंद्रित करना चाहती हैं। इस वजह से करिश्मा ने टीवी और मॉडलिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और अपना पूरा फोकस लगा दिया है बॉलीवुड पर।


Click it and Unblock the Notifications












