गौतम गुलाटी BIGG BOSS के विनर बने नहीं, बनाए गए!
[तृषा गौड़] गौतम गुलाटी ने बिग बॉस 8 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है लेकिन कहते हैं ना कि एक इंसान की सफलता के पीछे कई लोगों की मेहनत होती है। ऐसे ही गौतम गुलाटी भले ही बिग बॉस 8 के विजेता बन गए हों लेकिन ऐसे बहुत सारे कारण हैं जिसकी वजह से वो बिग बॉस 8 का ये खिताब अपने नाम कर पाए।
27 वर्षीय गौतम यूं तो दिया और बाती सीरियल में एक साइड रोल में आते थे और भले ही दर्शक उन्हें पहचानते थे पर कोई भी उनका फैन नहीं था। लेकिन धीरे धीरे बिग बॉस के इन चार महीनों में बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसने गौतम गुलाटी को बिग बॉस 8 का विनर बना दिया।
बिग बॉस के प्लेन में आते ही पहले हफ्ते में एक टास्क के दौरान करिश्मा के साथ गौतम का जबरदस्त झगड़ा हुआ। गौतम ने अपनी गलती सुधारते हुए करिश्मा से कई बार माफी मांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस वजह से गौतम घर में कई हफ्तों तक बाकी सदस्य भी उन्हें इग्नोर करते रहे. एक समय ऐसा भी था कि घर के सभी सदस्य उनके खिलाफ हो गए थे।
गौतम हर हफ्ते नॉमिनेट होते रहे लेकिन बावजूद इसके वह हमेशा ही सबसे ज्यादा वोट पाते रहे। यहां तक शो के होस्ट सलमान खान ने भी यह कह दिया था कि वे घर के हीरो हैं। अब ज़ाहिर सी बात है ये सब यूं ही तो नहीं हो गया। जानिए कैसे गौतम गुलाटी बन गए बिग बॉस 8 के विनर -


Click it and Unblock the Notifications











