करीना-रणबीर साथ फिल्म अभी नहीं: जोया
जानी-मानी निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर ने साफ किया है कि वह करीना-ऱणबीर को लेकर अभी कोई फिल्म नहीं बना रही हैं। पहले खबर थी कि दोनों को लेकर एक बड़ी और भव्य फिल्म जोया बनाने वाली हैं लेकिन अब जोया ने कहा है कि अभी वह करीना-रणबीर को लेकर जो फिल्म बनाने वाली हैं, उसकी पटकथा नहीं लिख रही हैं जिस दिन वो अपनी कहानी पूरी कर लेंगी उस दिन अपनी फिल्म की घोषणा कर देंगी।
मालूम हो कि जोया अख्तर ने ऐलान किया था कि वह करीना-रणबीर को लेकर भाई-बहन के रिश्तो पर एक बड़ी फिल्म बनाने वाली हैं। जोया ने कहा था कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में करीना से बात कर ली है उन्हें भी फिल्म काफी पसंद आई।
रणबीर भी इस फिल्म की कहानी में इंट्रस्ट दिखा रहे हैं। हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में इस फिल्म की औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी जाए। रणबीर और करीना कई बार कह चुके हैं कि अगर मौका मिले तो वह दोनों एक साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं। लेकिन कहानी में दम होना चाहिए।लेकिन जोया ने अभी कहानी रेडी ना कहकर लोगों को चौंका दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
